 |
जी.डी. बिड़ला ( पिलानी ), 1918 में बिड़ला ब्रदर्स की स्थापना। अब कारोबार की कमान कुमार मंगलम बिड़ला के हाथों में। |
 |
जमनालाल बजाज ( काशी का बास, सीकर ), बापू इनको अपना पांचवा पुत्र मानते थे। स्वंत्रता संग्राम में बापू का साथ दिया। और बाद में बजाज ग्रुप की स्थापना की . |
 |
सईदुदीन डागर ( अलवर ), ध्रुपद गायन के क्षेत्र में विख्यात डागर ब्रदर्स। |
 |
अल्लाह जिलाई बाई ( बीकानेर ), मांड गायकी को रियासतों से विश्वमंच तक पहुंचाया। सर्वाधिक लोकप्रिय गीत "केसरिया बालम आओ नी पधारो माहरे देश" . |
 |
जगजीत सिंह ( श्रीगंगानगर ), गजल किंग के नाम से मशूहर, पदम भूषण और राजस्थान रत्न जैसे सम्मानों से अलंकृत। |
 |
राजसिंह डूंगरपुर ( वागड़ - डूंगरपुर ), क्रिकेट में प्रख्यात नाम, सचिन तेंदुलकर की प्रतिभा को इन्होंने पहचाना। |
 |
मेजर शैतानसिंह ( बाणासर - जोधपुर ), भारत चीन युद्ध (1962 ) में चीनी सैनिकों से आखिरी सांस तक लड़े, मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। |
 |
भोगीलाल पण्डया ( सिमलवाड़ा - डूंगरपुर ), वागड़ के गाँधी के नाम से प्रख्यात, गरीबों व दलितों की पिछड़ी स्तिथि देख सरकारी नौकरी छोड़कर समाजसेवा शुरू कर दी, समाज सुधार का दूसरा नाम थे भोगीलाल पण्डया, पदम भूषण जैसे सम्मान से अलंकृत। |
 |
डॉक्टर नागेन्द्र सिंह ( डूंगरपुर राजघराने से ), अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश रहे और भूटान का सविंधान बनाने में महती भूमिका निभाई। |
this website is having content which is very useful for rajasthan competitive exam.
ReplyDelete