Skip to main content

Current Affairs Rajasthan | India GK (December 2015)

इंडिया के डॉक्टर्स की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 87 वें अध्यक्ष के रूप मे किसे चुना गया है। ( जयपुर के डॉक्टर एस. एस. अग्रवाल ) 31/12/2015  (इंडिया GK) 

वर्ष 2015 के 51 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए गुजरात के किस प्रख्यात लेखक को चुना गया है।
( रघुवीर चौधरी ) 30/12/2015  (इंडिया GK) 

'एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मैरिट ' के अनुसार विश्व रैंकिंग स्पर्धा में किस भारतीय एकमात्र खिलाड़ी को टॉप 40 में शामिल किया गया है। ( अनिर्बाण लाहिड़ी ) 29/12/2015  (इंडिया GK) 

हाल ही में अल सल्वाडोर के किस पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
( अल्फ्रेडो पचेको ) 29/12/2015  (इंडिया GK) 

02 जनवरी 2016 से शुरू हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग ( पीबीएल ) ने किस बॉलीवुड एक्टर को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। ( अक्षय कुमार ) 29/12/2015  (इंडिया GK) 

हाल ही में रेल विभाग ने तिरुपति-तिरुमाला देवस्थान से शिर्डी के बीच कौनसी नई ट्रैन का शुभारंभ किया है। ( 17417, तिरुपति - साईनगर शिर्डी वीकली ट्रैन ) 29/12/2015  (इंडिया GK) 

हाल ही में पाकिस्तान मे भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है।
( गौतम एच बम्बावाले ) 26/12/2015  (इंडिया GK) 

टेलीकॉम वेंचर रिलायंस जियो ने अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड के किस सुपरस्टार एक्टर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। ( शाहरुख खान ) 26/12/2015  (इंडिया GK) 

किस कंपनी के डीमर्जर और रिस्ट्रक्चरिंग प्लान को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। जिसके तहत यह कंपनी तीन अलग - अलग सूचीबद्ध कंपनियों में डीमर्ज हो जाएगी।  
( मैक्स इंडिया ) 26/12/2015  (इंडिया GK)

हाल ही मे एसएससी बोर्ड के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
( अशीम खुराना ) 23/12/2015  (इंडिया GK) 

राजस्थान मूल के किन दो खिलाड़ियों को अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
( टोंक निवासी खलील अहमद और नागौर के महिपाल लोमरो ) 23/12/2015  (इंडिया GK) 

वर्ष 2015 के आईएफएफ इमर्जिंग ऑफ प्लेयर के रूप में किन दो खिलाड़ियों को चुना गया है।
( प्रीतम कोटाल और प्यारी जाजा ) 23/12/2015  (इंडिया GK) 

वर्ष 2015 के सबसे अच्छे फुटबॉलर के रूप में किन दो खिलाड़ियों को चुना गया है।
( बाला देवी और युजेंसन लिंगदोह ) 23/12/2015  (इंडिया GK) 

हाल ही में राजस्थान के किन तीन प्रसिद्ध स्थलों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। और इसके लिए केंद्र ने 80 करोड़ रुपए भी मंजूर किए है।
( अजमेर दरगाह, पुष्कर और सांभर लेक ) 23/12/2015  (इंडिया GK) 
 
हाल ही में चीन में सम्पन्न हुए 65 वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में मिस वर्ल्ड 2015 का खिताब किसने जीता है। (स्पेन की मिरेया लालागुना रोयो ने ) 20/12/2015  (इंडिया GK) 

हाल ही मे भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त ( सीआईसी ) किसे नियुक्त किया गया है।
( आरके माथुर ) 20/12/2015  (इंडिया GK) 

फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई सूचि मे कारोबार के लिहाज से वर्ष 2015 के श्रेष्ठ 144 देशों की सूचि मे भारत कौनसे स्थान पर है। ( 97 वें स्थान पर ) 18/12/2015  (इंडिया GK) 

वर्ष 2015 का साहित्य अकादमी पुरस्कार 23 साहित्यकारों समेत बीकानेर के किस साहित्यकार को देने की घोषणा की है। (मधु आचार्य - दैनिक भास्कर बीकानेर के संपादक) 18/12/2015

कन्नड़ भाषा की किस फिल्म को 88 वें अकादमी अवार्ड्स के लिए नामित किया गया है।
( रंगीतरंगा ) 18/12/2015  (इंडिया GK)

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में 2000 स्कूली बच्चों के सामूहिक प्रैक्टिकल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इन्होने किसका रिकॉर्ड तोड़ा है।
( आयरलैंड के 1339 स्कूल बच्चों का ) 18/12/2015  (इंडिया GK)

हाल ही मे सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए किस शहर मे 2000 सीसी से ज्यादा इंजन वाली डीजल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। (दिल्ली - एनसीआर) 17/12/2015 (इंडिया GK)

हाल ही मे सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मे किस सेवानिवृत न्यायधीश को लोकायुक्त के रूप मे नियुक्त किया है। ( वीरेन्द्र सिंह ) 17/12/2015  (इंडिया GK)

राजस्थान राज्य का पहला स्मोक लैस गाँव कौनसा है। ( रामसिंहपुरा ) 17/12/2015 (राजस्थान GK)  

राजस्थान राज्य के लगातार दूसरी बार निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष किसे चुना गया है।   
( अशोक परनामी ) 17/12/2015 (राजस्थान GK)  

6 से 16 फरवरी 2016 तक गुवाहटी और शिलांग मे खेले जाने वाले 12 वें दक्षिण एशियाई खेलों का शुभंकर क्या होगा। ( तिखोर - एक सींग वाला गेंडा ) 14 /12/2015 (इंडिया GK)

हाल ही में किस मशहूर बॉलीवुड अभिनेता को उनके घर जाकर गृहमंत्री ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। ( दिलीप कुमार ) 14 /12/2015 (इंडिया GK)

हाल ही मे किस भारतवंशी महिला ने न्यूजीलैंड का प्रतिष्ठित सुप्रीम एससी एप्टीट्यूट पुरस्कार जीता है। ( मुस्कान )

टाइम पत्रिका द्वारा वर्ष 2015 का ' टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' किसे चुना गया है।
( जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल )

हाल ही में विश्व बैडमिंटन महासंघ की और से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को पुरस्कार की दौड़ मे शामिल किया गया है।  जो कि विश्व रैंकिंग मे दूसरे स्थान पर है।
( साइना नेहवाल ) 05/12/2015 (इंडिया GK)

हाल ही में देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी विप्रो ने जर्मन की किस आईटी परामर्श फर्म का अधिग्रहण किया है। ( सेलेंट एजी )

हाल ही में फिक्की द्वारा सीएसआर अवार्ड किस कंपनी को प्रदान किया गया है।  ( श्री सीमेंट )

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से बेस्ट अरबन मास ट्रांसिस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड किसे प्रदान किया गया। ( जयपुर मेट्रो को ) 02/12/2015 (इंडिया GK / राजस्थान GK )

4 से 6 दिसंबर तक ताइवान में आयोजित 'इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन मेनोपोज' मे किसे भारतीय प्रतिनिधि एवं इंटरनेशनल सोसाइटी के सचिव के रूप में आमंत्रित किया गया है।
(वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व इंडियन मेनोपोज सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सुनीला खण्डेलवाल को) 02/12/2015 (इंडिया GK)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( सीबीडीटी ) का नया कार्यवाहक चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है।
( एके जैन ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

'पद-कुपद' , 'चैत के बादल' काव्य संग्रहों के रचनाकार कौन है।
( कवि अष्टभुजा शुक्ल ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 2015 का 'श्री लाल शुक्ल स्मृति' इफको साहित्य सम्मान किसे प्रदान किया जाएगा।
( कवि अष्टभुजा शुक्ल ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

हाल ही मे किस भारतीय सरकारी संस्था ने दुनिया का सबसे बड़ा कंटेंट पोर्टल सभी भारतीय भाषाओं मे लांच किया है।
( यूजीसी ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

विश्व की सबसे बड़ी भारतीय बॉर्डर गार्डिंग फोर्स (बीएसएफ) में 50 साल बाद ऑपरेशन रोल मे पहली बार राजस्थान मूल की किस महिला को अस्सिटेंट कमांडेंट नियुक्त किया है।
( तनुश्री पारीक ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

दुनिया का सबसे पावरफुल सुपर कम्प्यूटर टीयान-2 किस देश का है। ( चीन ) 01/12/2015 (इंडिया GK)

Comments

Popular posts from this blog

Fort of Rajasthan (राजस्थान के किले)

Fort Who Built City Year  हवामहल   सवाई प्रताप सिंह   जयपुर   1798   आमेर का किला    राजा मानसिंह  आमेर  -  नाहरगढ़ का किला   सवाई माधोसिंह   जयपुर  -  जयगढ़ का किला  -  जयपुर  -  जैसलमेर का किला (सोनारगढ़) राव जैसल  जैसलमेर 1156 मेहरानगढ़ का किला राव जोधा  जोधपुर 1459 कुम्भलगढ़ का किला महाराणा कुंभा राजसमन्द - लोहागढ़ का किला महाराजा सूरज मल भरतपुर - जूनागढ़ का किला राव बीका बीकानेर 1478 चितोडगढ़ का किला चित्रागंद मोर्य  चितोडगढ़ - भटनेर का किला - हनुमानगढ़ - माँडलगढ़ का किला - भीलवाडा - अचलगढ़ का किला महाराणा कुंभा माउंट आबु 1452 भैंसोरगढ़ का किला - चितोडगढ़ 1740 बाला किला ठाकुर नवलसिंह नवलगढ़ 1737  गागरोन का किला - झालावाड़ - तारागढ़ का किला   पृथ्वीराज चौहान बूंदी - लामिया किला   - सीकर -

Lakes in Rajasthan (राजस्थान की झीले)

जिलें झीलें अजमेर पुष्कर] आनासागर] फॉयसागर उदयपुर जयसमंद] फतहेसागर] उदयसागर] पिछोला  अलवर सिलीसेढ़] विजयसागर] जयसागर चित्तौड़गढ़ भोपालसागर] राणाप्रताप सागर  जयपुर सांभर] छापरवाड़ा बीकानेर लूणकरणसर] कोलायत] अनूपसागर डूंगरपुर गैबसागर] सोम] कमला जोधपुर बालसमंद] उम्मेदसागर] प्रतापसागर बाड़मेर पचपदरा नागौर डीडवाना  श्रीगंगानगर तलवाड़ा  सिरोही नक्की झील राजसमंद राजसमंद झील  बूंदी नवलखा कोटा जवाहरसागर  भरतपुर मोती झील  चुरू तालछापर जैसेलमेर गड़ीसर] अमरसागर] बुज की झील  पाली सरदार समंद] वाकली धौलपुर तालाबशाही

Current Affairs | Current Affairs Rajasthan | July 2016

आदिवासियों और दलितों की आवाज व हजार चौरासी की माँ कही जाने वाली मशहूर लेखिका व समाजसेवी जिनका हाल ही में निधन हो गया। ( महाश्वेता देवी ) 2 9/07/2016  ( इंडिया  GK) पदम् श्री अवॉर्ड लेने से मना करने वाले व श्रोताओं की वाह और तालियों की गड़गड़ाहट ही कलाकार का पुरस्कार होता है ऐसा कहने वाले मशहूर तबला वादक जिनका हाल ही में निधन हो गया। ( लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लछू महाराज ) 2 9/07/2016  ( इंडिया  GK) वर्ष 2016 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार किस मशहूर संगीतकार और समाजसेवी को दिया जाएगा। (शास्त्रीय संगीतकार टीएम कृष्णा, समाजसेवी बेजवाड़ा विल्सन) 2 8 /07/2016  ( इंडिया  GK) डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए पहलवान नरसिंह यादव के स्थान पर किस भारतीय पहलवान को रियो ओलिंपिक में 74 किलोग्राम वर्ग में शामिल किया गया है।   ( प्रवीण कुमार राणा ) 2 7/07/2016  ( इंडिया  GK) हाल ही में देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सब्सिडायरी मिंत्रा ने फैशन और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर किस ई-कॉमर्स कंपनी को 470 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।   जाबॉंग डॉ...