Skip to main content

Current Affairs Rajasthan | Current Affairs | April 2016

हाल ही में भारत ने एक बड़ी कामयाबी के साथ अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम (जीपीएस) के मुकाबले में अपना रीजनल पोजिशनिंग सिस्टम ( आरपीएस ) बना लिया है। जिससे भारत की अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम (जीपीएस) पर निर्भरता से निजात मिल गई है। और इसके साथ ही भारत अपना नेविगेशन सिस्टम बनाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। इस नेविगेशन सिस्टम को भारत ने क्या नाम दिया है।
( नाविक ) 29/04/2016  (इंडिया GK)



ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बन गये है।
( ऑनलाइन रिटेल कंपनी अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा ) 28/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में देश में नवजात शिशुओं के लिए 'माँ के दूध' का पहला बैंक कहाँ शुरू किया गया है।
( दिल्ली - एनसीआर ) 27/04/2016  (इंडिया GK)

झारखंड, रांची के रहने वाले किस 16 साल के लड़के ने बिना किसी इनपुट के बिजली देने वाली मशीन बनाई है। यानि इसमें पेट्रोल, डीज़ल, बैटरी आदि की जरूरत नही होगी।
( ईतेश बस्सी ) 27/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में किस भारतीय नाविक ने फीसा एशियाई ओसनिया ओलिंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल स्कल्स स्प्रर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतकर अगस्त में होने वाले रियो ओलिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
( दत्तू भोकनाल ) 26/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में रियो ओलिंपिक का गुडविल एम्बेसडर किस मशहूर बॉलीवुड स्टार को बनाया गया है। ( सलमान खान  ) 26/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में ग्लोबल रिसर्च फर्म इप्सोस द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार भारत के सबसे प्रभावशाली टॉप 10 ब्रांड में भारत के सिर्फ कौनसे दो ब्रांड शामिल है। इससे यह पता चलता है की भारतीय लोग विदेशी ब्रांड पर ज्यादा भरोसा करते है बजाय घेरलू ब्रांड के।
( एसबीआई, एयरटेल ) 25/04/2016  (इंडिया GK)

अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाने के लिए किस राजनीतिक पार्टी ने 'जरा मुस्करा दो' अभियान की शुरुआत की है। ( भाजपा ) 25/04/2016  (इंडिया GK)

संतान के जन्म पर माता और पिता को छः हफ्ते का सवैतनिक अवकाश देने वाला दुनिया का पहला कौनसा अमेरिकी शहर बना है। ( सैन फ्रांसिस्को ) 23/04/2016  (इंटरनेशनल  GK)

हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्य सभा के लिए विभिन्न क्षेत्रों की किन छह हस्तियों को मनोनीत किया है। ( भाजपा नेता सुब्र्ह्मण्यम स्वामी, नवजोत सिंह सिद्धू, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, नरेंद्र जाधव, मलयालम एक्टर सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दास गुप्ता )  23/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में किस मशहूर शायर का शुक्रवार 22 अप्रैल 2016 को निधन हो गया। उन्हें उर्दू साहित्य में योगदान के लिए उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार, हरिवंश राय बच्चन समेत अनेक पुरस्कार मिल चुके है।  ( मलिकजादा मंजूर ) 23/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में किस पाकिस्तानी गजल गायक को हनुमान जयंती पर कथावाचक मोरारी बापू द्वारा हनुमंत अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ( गुलाम अली ) 23/04/2016  (इंडिया GK)

टाइम मैगजीन द्वारा जारी की गई 100 प्रभावशाली लोगो की सूचि में किन तीन भारतीय नामों को शामिल किया गया है।
( रघुराम राजन, सानिया मिर्ज़ा, प्रियंका चोपड़ा ) 23/04/2016  (इंडिया GK)

हाल ही में बीसीसीआई का नया सीईओ किसे बनाया गया है। (राजीव जौहरी)

हाल ही में रियो खेलों के टेस्ट इवेंट की वॉल्ट स्प्रर्धा के फाइनल मे किस भारतीय महिला जिम्नास्ट ने स्वर्ण पदक जीता है। ( दीपा कर्माकर ) 20/04/2016  (इंडिया GK)

भारत की पहली महिला जिम्नास्ट जिसने हाल ही में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। ( दीपा कर्माकर ) 19/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट के किस वरिष्ठ न्यायाधीश को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। ( अजय रस्तोगी ) 18/04/2016 (राजस्थान GK)

हीरो ग्रुप के संस्थापक व वर्ष 2000 में महात्मा की उपाधि से सम्मानित जिनका हाल ही में गुरुवार 14 अप्रैल 2016 को निधन हो गया। ( सत्यानंद मुंजाल ) 15/04/2016 (इंडिया GK)

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ ने आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए किसे अपना नया ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। (पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम) 15/04/2016 (इंडिया GK)

अब बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर और बिल पेमेंट ईमेल, मोबाइल नंबर से भी कर सकेंगे इसके तहत नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लॉन्च किया है। 14/04/2016 (इंडिया GK)

देश भर के 585 कृषि थोक बाजारों को ऑनलाइन एकीकृत करने की कौनसी योजना का शुभारंभ गुरुवार, 14 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। ( ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार मंच ( नेशनल ई-एग्रीकल्चर मार्केट - एनएएम )

हाल ही में राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किन-किन मशहूर हस्तियों को पदम् विभूषण, पदम् श्री, पदम् भूषण से सम्मानित किया।
( पदम् विभूषण - रजनीकांत, पदम् श्री - प्रियंका चौपड़ा, पदम् भूषण - सानिया मिर्ज़ा )

मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर आधारित कौनसी फिल्म बनाई जा रही है।
( ए बिलियन ड्रीम्स ) 12/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में किस इंस्टीट्यूट को पेटेंट की श्रेणी में 2016 का टॉप ऐकडेमिक इंस्टिट्यूट का अवॉर्ड मिला है। ( आईआईटी खड़गपुर ) 11/04/2016 (इंडिया GK)

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रैन कौनसी है। जिसे मंगलवार, 5-अप्रैल-2016 को रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा के लिए रवाना किया गया। ( गतिमान एक्सप्रेस ) 09/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में किस कंपनी ने एंड टू एंड इनक्रिप्शन सर्विस शुरू की है। जिसके तहत सरकारी एजेंसी और सर्विस प्रोवाइडर आपके मैसेज नहीं पढ़ पाएंगे। ( व्हाट्सअप ) 09/04/2016

फोर्ब्स पत्रिका एशिया की 2016 की सूचि मे 50 पावर बिज़नेस वूमेन में किन दो भारतीय महिलाओं को पहला व दूसरा स्थान मिला है। (रिलायंस इंडस्ट्रीज की नीता अम्बानी को पहला स्थान और एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य को दूसरा स्थान) 08/04/2016

हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए किसे नामित किया गया है। ( न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ) 07/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ( कैट ) के अध्यक्ष पद पर किसे नियुक्त किया गया है। (सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस प्रमोद कोहली) 07/04/2016 (इंडिया GK)

गुजरात, नागालैंड, मिजोरम के बाद देश का चौथा पूर्णतः ड्राई स्टेट ( शराब पर प्रतिबन्ध ) किसे घोषित किया गया है। ( बिहार ) 06/04/2016 (इंडिया GK)

अमेरिका और ब्राजील के बाद किस कंपनी ने भारत में 431 बीमारियों के बारे मे जानकारी देने के लिए ऑनलाइन हैल्थ कार्ड लॉन्च किया है। ( गूगल ने ) 06/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में जम्मू-कश्मीर की पहली और देश की दूसरी महिला मुस्लिम मुख़्यमंत्री किसे बनाया गया है। ( महबूबा मुफ्ती ) 04/04/2016 (इंडिया GK)

देश का शीर्ष मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट का दर्जा किस इंस्टिट्यूट को दिया गया है।
( इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट - आईआईएम बेंगलुरु ) 04/04/2016 (इंडिया GK)

1960 के दशक के चर्चित टीवी सीरीज शरलॉक होम्स में जासूस का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता जिनका हाल ही में लंदन में निधन हो गया। ( डगलस विलमर ) 04/04/2016

कौनसा शहर भारत का पहला केरोसिन मुक्त शहर बना है। ( चंडीगढ़ ) 04/04/2016 (इंडिया GK)

सातवां दैनिक भास्कर इंडिया प्राइड अवार्ड समाहरोह सोमवार (04-04-2016 ) को कहाँ आयोजित किया जाएगा। ( दिल्ली ) 04/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में किस भारतीय प्रधानमंत्री को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अब्दुल अजीज सेस' से सम्मानित किया गया। ( नरेंद्र मोदी ) 04/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में इस्लाम धर्म की किस शीर्ष संस्था ने "भारत माता की जय" बोलने के खिलाफ फतवा जारी किया है। ( दारुल उलूम ) 02/04/2016 (इंडिया GK)

हाल ही में किस मशहुर टीवी सीरियल अभिनेत्री ने शुक्रवार 01/04/2016 को ख़ुदकुशी कर ली। ( बालिका वधु सीरियल में आनंदी का रोल करने वाली प्रत्युषा बनर्जी )

Comments

Popular posts from this blog

Fort of Rajasthan (राजस्थान के किले)

Fort Who Built City Year  हवामहल   सवाई प्रताप सिंह   जयपुर   1798   आमेर का किला    राजा मानसिंह  आमेर  -  नाहरगढ़ का किला   सवाई माधोसिंह   जयपुर  -  जयगढ़ का किला  -  जयपुर  -  जैसलमेर का किला (सोनारगढ़) राव जैसल  जैसलमेर 1156 मेहरानगढ़ का किला राव जोधा  जोधपुर 1459 कुम्भलगढ़ का किला महाराणा कुंभा राजसमन्द - लोहागढ़ का किला महाराजा सूरज मल भरतपुर - जूनागढ़ का किला राव बीका बीकानेर 1478 चितोडगढ़ का किला चित्रागंद मोर्य  चितोडगढ़ - भटनेर का किला - हनुमानगढ़ - माँडलगढ़ का किला - भीलवाडा - अचलगढ़ का किला महाराणा कुंभा माउंट आबु 1452 भैंसोरगढ़ का किला - चितोडगढ़ 1740 बाला किला ठाकुर नवलसिंह नवलगढ़ 1737  गागरोन का किला - झालावाड़ - तारागढ़ का किला   पृथ्वीराज चौहान बूंदी - लामिया किला   - सीकर -

Lakes in Rajasthan (राजस्थान की झीले)

जिलें झीलें अजमेर पुष्कर] आनासागर] फॉयसागर उदयपुर जयसमंद] फतहेसागर] उदयसागर] पिछोला  अलवर सिलीसेढ़] विजयसागर] जयसागर चित्तौड़गढ़ भोपालसागर] राणाप्रताप सागर  जयपुर सांभर] छापरवाड़ा बीकानेर लूणकरणसर] कोलायत] अनूपसागर डूंगरपुर गैबसागर] सोम] कमला जोधपुर बालसमंद] उम्मेदसागर] प्रतापसागर बाड़मेर पचपदरा नागौर डीडवाना  श्रीगंगानगर तलवाड़ा  सिरोही नक्की झील राजसमंद राजसमंद झील  बूंदी नवलखा कोटा जवाहरसागर  भरतपुर मोती झील  चुरू तालछापर जैसेलमेर गड़ीसर] अमरसागर] बुज की झील  पाली सरदार समंद] वाकली धौलपुर तालाबशाही

Current Affairs | Current Affairs Rajasthan | July 2016

आदिवासियों और दलितों की आवाज व हजार चौरासी की माँ कही जाने वाली मशहूर लेखिका व समाजसेवी जिनका हाल ही में निधन हो गया। ( महाश्वेता देवी ) 2 9/07/2016  ( इंडिया  GK) पदम् श्री अवॉर्ड लेने से मना करने वाले व श्रोताओं की वाह और तालियों की गड़गड़ाहट ही कलाकार का पुरस्कार होता है ऐसा कहने वाले मशहूर तबला वादक जिनका हाल ही में निधन हो गया। ( लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लछू महाराज ) 2 9/07/2016  ( इंडिया  GK) वर्ष 2016 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार किस मशहूर संगीतकार और समाजसेवी को दिया जाएगा। (शास्त्रीय संगीतकार टीएम कृष्णा, समाजसेवी बेजवाड़ा विल्सन) 2 8 /07/2016  ( इंडिया  GK) डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए पहलवान नरसिंह यादव के स्थान पर किस भारतीय पहलवान को रियो ओलिंपिक में 74 किलोग्राम वर्ग में शामिल किया गया है।   ( प्रवीण कुमार राणा ) 2 7/07/2016  ( इंडिया  GK) हाल ही में देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की सब्सिडायरी मिंत्रा ने फैशन और लाइफस्टाइल के लिए मशहूर किस ई-कॉमर्स कंपनी को 470 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।   जाबॉंग डॉ...