Current Affairs April 2021

पदमविभूषण से सम्मानित इस्लामी विद्वान व लेखक जिनका हाल ही में (21-04-2021) को निधन हो गया। 
(मौलाना वहीदुद्दीन खान)

हाल ही में किस राज्य में स्थित तलचर थर्मल पॉवर प्लांट को बंद कर दिया गया है। 
(ओडिशा)

हाल ही में किस राज्य के 14 अस्पतालों को पूर्ण रूप से 'कोविड अस्पताल' घोषित किया गया है। 
(दिल्ली)

हाल में किसने आहार क्रांति आन्दोलन की शुरुआत की है। 
(डॉ हर्षवर्धन सिंह)

किस पेमेंट बैंक ने हाल ही में 970 मिलियन से अधिक का डिजिटल लेनदेन पूरा किया है। 
(Paytm पेमेंट बैंक)

एक करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला देश का दूसरा राज्य कौन बना है। 
(राजस्थान)

हाल ही में किसने ब्रह्मकुमारीज की पूर्व प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी की स्मृति में डाक टिकट जारी किया है।
(एम वैंकया नायडू)

हाल ही में भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त किसे नामित किया गया है। 
(सुशील चंद्रा)  

सुपरहिट फिल्म 'द लंच बॉक्स' और 'मसान' की निर्माता गुनीत मोंगा को फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया। फ़्रांसीसी दूतावास में फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेश ला द्रिआन ने मोंगा को 'नाईट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' से सम्मानित किया। 

अयोध्या के बाबरी विध्वंस मामले में फैसला सुनाने वाले रिटायर्ड जज जिनको हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया उप लोकायुक्त बनाया गया है। 
(सुरेंद्र कुमार यादव)

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का हाल ही में  (09/04/2021) को  99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पुरे ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई और राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया। 

हाल ही में यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में किसे चुना गया है। 
(नूरा अल मात रोउशी )

हाल ही में पत्रकारिता के गेम चेंजर के रूप में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 
(राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को)

हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया है। 
(एस. रमन)

हाल ही में केंद्र सरकार ने सोलर इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए देश में किस स्कीम की शुरुआत की है। 
(पीएलआई) 

हाल ही देश का अगला प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) किसे नियुक्त किया गया है। 
(जस्टिस एन.वी. रमना)

हाल ही में किस कंपनी ने आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड (एईएसएल) का अधिग्रहण करीब  1 अरब डॉलर में कर लिया है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 73 अरब 34 करोड़ 41 लाख रुपए बैठती है। यह सौदा कैश और स्टॉक डील के तहत हुआ है। यह डील भारतीय एजुटेक मार्किट की अब तक की सबसे बड़ी डील है। 
(भारतीय एडटेक कंपनी बायजू ने) 

फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान 51 वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे नवाजा जाएगा। 
(सुपरस्टार रजनीकांत को)

Post a Comment

Previous Post Next Post