Rajasthan Kisan Andolan (राजस्थान किसान आंदोलन)

1. राजस्थान के किस क्षेत्र ने कृषक आंदोलन प्रारम्भ करने में पहल की ?

उत्तर - मेवाड़ 

व्याख्या : राजस्थान में जन आंदोलन का आरम्भ किसान आंदोलन के रूप में हुआ। इसका श्रेय मेवाड़ के धाकड़ जाती के जाटों को दिया जाता है। 


2. बिजोलिया किसान आंदोलन में किस जाति के किसान सर्वाधिक संख्या में थे ?

उत्तर - धाकड़ जाति के 


3. राजस्थान कृषक आंदोलन का प्रारम्भ सर्वप्रथम कहाँ हुआ ?

उत्तर - बिजोलिया 

व्याख्या : बिजोलिया में मुख्यतः धाकड़ जाति के किसान थे। इस ठिकाने में भू-राजस्व निर्धारण एवं संग्रह की पद्धति इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा थी। राजस्थान में संगठित किसान आंदोलन सर्वप्रथम बिजोलिया में 1897 में आरम्भ हुआ था। 


4. बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणोता कौन थे ?

उत्तर - अशोक परमार 


5. चवरी कर की प्रकृति थी -

उत्तर - बेटी के विवाह पर कर 


6. तलवार बंधाई शुल्क क्या था ?

उत्तर - उत्तराधिकार शुल्क 

व्याख्या : यह शुल्क विभिन्न राज्यों में विभिन्न नामों से पुकारा जाता था, जैसे - हुकुमनामा, पेशकशी, कैद खालसा, तलवार बंधाई, नजराना, आदि। नए जागीरदारों की गद्दीनसीनी के समय उत्तराधिकार के रूप में राज्य द्वारा लिया जाने वाला उत्तराधिकार शुल्क। 


7. बिजोलिया किसान आंदोलन के जनक थे ?

उत्तर - विजय सिंह पथिक 

व्याख्या : विजयसिंह पथिक का वास्तविक नाम भूपसिंह था। इनका जन्म उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर में हुआ। राजस्थान के बिजोलिया किसान आंदोलन में विशेष रूप से सक्रीय होने के कारण ये किसान आंदोलन के जनक माने जाते है। 


8. बिजोलिया के किसान आंदोलन को गांधीजी ने आशीर्वाद दिया था -

उत्तर - 1920 के नागपुर अधिवेशन में। 


9. श्रीमती रमा देवी का राजस्थान के किस किसान आंदोलन से सम्बन्ध था। 

उत्तर - बिजोलिया किसान आंदोलन से 


10. ट्रेंच कमीशन का किस किसान आंदोलन से सम्बन्ध था -

उत्तर - बेंगू किसान आंदोलन से 


11. शेखावाटी की किस महिला ने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था -

उत्तर - किशोरी देवी 

व्याख्या : जकात /तोरावाटी /शेखावाटी किसान आंदोलन - इसका नेतृत्व नरोत्तम लाल जोशी, हरदयाल ने किया। इसी के तहत किशोरी देवी ने 25 अप्रैल 1934 में कटराथल गाँव सीकर में दस हजार महिलाओं का नेतृत्व किया। 

1 Comments

Previous Post Next Post